तेल अवीव, एजेंसियां। इजराइल और हमास करीब 8 महीने से एक दूसरे से जूझ रहे हैं। दोनों के बीच ये जंग कब तक जारी रहेगी ये कोई नहीं कह सकता।
दोनों देशों की इस युद्ध में हजारों लोगों की मौत हुई है जबकि कई हजार लोग घायल हुए हैं। हमास के हमले के बाद से इजराइल में हथियारों की डिमांड काफी बढ़ गई हैं।
बताया जा रहा है कि हमास के हमले के बाद से इजराइल की महिलाएं कुछ ज्यादा ही चिंतित हो गई हैं।
वह खुद को महफूज नहीं समझती इसलिए वे खुद की रक्षा के लिए गन खरीद रही हैं महिलाओं के बीच में बंदूक की मांग बढ़ गई है।
इजराइल की महिलाएं बंदूक चलाने की ट्रेनिंग ले रही हैं। इन आठ महिनों में 42000 इजराइली महिलाओं ने बंदूक के लिए अप्लाई किया है।
इनमें से 18 हजार को मंजूरी दे दी गई है। पहले के मुकाबले यह संख्या काफी अधिक है। इजराइल हमास युद्ध से पहले जो महिलाओं के पास लाइसेंस थी, उससे यह तीन गुना ज्यादा है।
बता दें कि हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला बोल दिया था। हमास के हमले में इजराइल में करीब 1200 लोग मारे गए थे।
इतना ही 200 से ज्यादा इजराइलियों को बंधक बनाकर भी ले गए। इसके बाद इजराइल ने भी हमास पर जवाबी कार्रवाई की।
इजराइल ने गाजा में हमलों की बरसात कर दी। बड़े पैमाने पर मिलिट्री ऑपरेशन चलाया। हमास के ठिकानों को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया।
इजराइली हमले में गाजा में अब तक 37000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि घायलों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
हमास का आदेश-इजराइली सेना आए तो बंधकों को मार डालो, UNSC में अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव पास