हिंडलोवा, एजेंसियां। यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको (56) पर 71 साल के व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया।
हमलावर ने उन्हें 5 गोलियां मारीं, एक गोली फिको के पेट में लगी। PM को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां साढ़े तीन घंटे तक उनकी सर्जरी चली।
स्लोवाकिया के डिप्टी PM थॉमस तराबा ने बताया कि फिको का ऑपरेशन हो गया है हालांकि, उनकी हालत अब भी गंभीर है।
थॉमस ने कहा, ‘उम्मीद है कि वे इस हमले से उबर जाएंगे।’ वहीं, इंटीरियर मिनिस्टर मातुस सुताज एस्टोक ने बताया कि हमलावर एक लेखक है।
फिको हिंडलोवा में एक सरकारी मीटिंग में थे। जब वे मीटिंग से बाहर निकले तो उन पर हमला हुआ। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया और हथकड़ी लगा दी।
इसे भी पढ़ें








