जापानी पीएम पर जानलेवा हमला

2 Min Read

बाल-बाल बचे, हमलावर धराया

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। उसने पीएम पर स्मोक बम फेंका।  जापान टाइम्स के मुताबिक किशिदा वाकायाम शहर में एक इलेक्शन रैली में भाषण देने पहुंचे थे।

धमाके से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने फौरन PM को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके कुछ देर बाद संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया।

घटना के कुछ फोटो-वीडियो सामने आए हैं। इनमें सुरक्षाकर्मी संदिग्ध हमलावर को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कुछ देर बाद PM किशिदा ने अपनी स्पीच पूरी की।

बता दें कि पिछले साल 8 जुलाई को पूर्व PM शिंजो आबे की चुनाव रैली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हमलावर की पहचान कर रही पुलिस

पुलिस ने फिलहाल हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा की वो कौन है और उसने हमला क्यों किया।

पीएम ने पूरी की स्पीच

जापान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, लोकल समयानुसार धमाके सुबह 11:30 बजे हुआ। इसके बाद करीब 1 बजे प्रधानमंत्री किशिदा ने वाकायामा शहर में अपनी स्पीच पूरी की।

उन्होंने कहा कि हम इलेक्शन कैंपन के बीच मौजूद है। हमें इसे जारी रखना चाहिए। इसके बाद वो उरायसु और इचिकावा शहर में भी स्पीच देने जाएंगे।

घबरा गये थे सभा में मौजूद लोग

हमले के दौरान रैली में मौजूद एक महिला ने कहा- PM किशिदा लोगों से बात कर रहे थे। वो पहुंचे ही थे कि अचानक धमाका हुआ। हम सब घबरा गए। मेरी धड़कनें तेज हो गईं। कुछ समझ नहीं आया कि एकदम से क्या हुआ। कुछ लोग कह रहे थे कि बम फेंका गया है। बस फिर सब यहां-वहां भागने लगे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं