क्राउन प्रिंस ने ब्रुनेई में पीएम मोदी का रेड कार्पेट वेलकम किया [Crown Prince gives red carpet welcome to PM Modi in Brunei]

1 Min Read

गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया

बंदर सेरी बेगवान, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर ब्रुनेई पहुंचे। एयरपोर्ट पर क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने उनका रेड कार्पेट वेलकम किया।

इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगवान के होटल में भारतीय समुदाय के लोगों ने भी उनका स्वागत किया।

किसी भारतीय PM का पहला ब्रुनेई दौरा

दोनों देशों के बीच 2024 में राजनयिक संबधों के 40 साल पूरे हुए हैं। PM मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन अल-बोल्कैया के निमंत्रण पर यहां आए हैं। यहां उनका दुनिया के सबसे बड़े महल ‘इस्ताना नुरुल इमान’ में भी स्वागत किया गया।

आलीशान जिंदगी जीते है ब्रुनेई के सुल्तान

बोल्कैया ब्रुनेई के 29वें सुल्तान हैं। 1984 में अंग्रेजों के जाने के बाद से वे ब्रुनेई के प्रधानमंत्री पद पर भी हैं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद बोल्कैया सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजा हैं। उन्होंने 2017 में 50 साल राज करने पर गोल्डन जुबली मनाई थी।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी पहुंचे ब्रुनेई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं