Cross-border firing news:
इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव शुक्रवार देर रात फिर बढ़ गया जब दोनों देशों की सेनाओं ने सीमा पर जमकर गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चमन और स्पिन बोलदक इलाकों में हुई इस फायरिंग में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दो महीने से चल रहे संघर्षविराम पर सवाल खड़े हो गए।
दोनों पक्ष एक-दूसरे पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। पाकिस्तान ने कहा कि अफगान तालिबान ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू की, जबकि अफगान अधिकारियों का दावा है कि पाकिस्तानी बलों ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंका। पिछली झड़पों और असफल शांति वार्ताओं के बाद सीमा पर अविश्वास बढ़ गया है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान में TTP के लड़ाके शरण लिए हुए हैं, जिससे सुरक्षा चुनौतियाँ बढ़ रही हैं।

