डीपफेक कंटेंट बनाने से ब्रिटेन में हो सकती है जेल की सजा

1 Min Read

लंदन,एजेंसियां: ब्रिटिश सरकार ने मंगलवार को कहा कि अश्लील ‘डीपफेक‘ कंटेंट बनाने वाले लोगों को नए कानून के तहत मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

ब्रिटेन सरकार इस संबंध में जल्द ही कानून बनाने जा रही है। यह विधेयक इस समय संसद के समक्ष विचाराधीन है।

नए कानून के तहत बिना सहमति के डीपफेक’ कंटेंट बनाने वाले लोगों को मुकदमा और भारी जुर्माने के साथ जेल की सजा भी हो सकती है।

आपको बताते चलें कि डीपफेक कंटेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बनाये जाते हैं।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का एक रूप है जिसका उपयोग विश्वसनीय भ्रामक छवियां, ध्वनियां और वीडियो बनाने के लिए किया जाता है।

डीपफेक नकली छवियों और ध्वनियों को संकलित करता है और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करके उन्हें एक साथ जोड़ता है।

जिसके बाद यह ऐसे लोगों और घटनाओं का निर्माण करता है जो अस्तित्व में हैं ही नहीं या वास्तव में घटित नहीं हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

अतुलनीय आनंद में है अयोध्या नगरी: प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं