Latest NewsCOP30 Brazil protests: ब्राजील में COP30 जलवायु सम्मेलन में बवाल, आदिवासी प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी सुरक्षा बैरिकेड, मचा हंगामा

COP30 Brazil protests: ब्राजील में COP30 जलवायु सम्मेलन में बवाल, आदिवासी प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी सुरक्षा बैरिकेड, मचा हंगामा

COP30 Brazil protests:

बेलेम, एजेंसियां। ब्राजील के बेलेम शहर में चल रहे COP30 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान मंगलवार देर रात बड़ा हंगामा हो गया। स्वदेशी (आदिवासी) और गैर-स्वदेशी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने अचानक कॉन्फ्रेंस हॉल के मुख्य द्वार पर धावा बोल दिया, जिससे सुरक्षा गार्डों के साथ झड़प हो गई। इस घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बैरिकेड्स तोड़ दिए और हॉल में प्रवेश की कोशिश की।

जलवायु परिवर्तन संगठन के प्रवक्ता ने बताया:

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि इस झड़प में दो सुरक्षा कर्मियों को हल्की चोटें आईं और सम्मेलन स्थल को मामूली नुकसान पहुंचा। प्रवक्ता ने कहा कि ब्राजील और संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा कर्मियों ने सभी तय प्रोटोकॉल के तहत स्थल को सुरक्षित किया और अब माहौल सामान्य है। सम्मेलन की कार्यवाही फिलहाल जारी है। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी “ब्लू जोन” के अंदर जाकर अपनी आवाज उठाना चाहते थे, लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, सुरक्षा कर्मचारियों ने स्थिति को काबू में करने के लिए टेबल और कुर्सियों से प्रवेश द्वार को अवरुद्ध कर दिया।

फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पारा के प्रोफेसर जोआओ सैंटियागो ने बताया कि स्वदेशी लोगों की मांग थी कि उन्हें सम्मेलन के मुख्य मंच पर अपनी समस्याएं और पर्यावरण से जुड़ी चिंताएं रखने का अवसर दिया जाए। वहीं, प्रदर्शनकारी मारिया क्लारा ने कहा कि उनका उद्देश्य दुनिया का ध्यान स्वदेशी समुदायों की उपेक्षा और अमेजन के विनाश की ओर आकर्षित करना था। उन्होंने कहा, “इन आवाजों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। COP30 खत्म हो जाएगा, लेकिन पर्यावरण का विनाश जारी रहेगा।” गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ब्राजील की स्वदेशी मामलों की मंत्री सोनिया गुजाजारा ने दावा किया था कि यह सम्मेलन “स्वदेशी भागीदारी के लिहाज से अब तक का सबसे अच्छा COP” साबित होगा, लेकिन मंगलवार की घटना ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles