बलूचिस्तान में बिगड़ते हालात, भारत से लगा रहे मदद की गुहार [Conditions are deteriorating in Balochistan, people are requesting help from India]

2 Min Read

बलूचिस्तान,एजेंसियां। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पिछले कुछ महीनों से हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। यहां गुमशुदगी,अपहरण और सरकार की नाकामी के चलते बलूच लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि बलूच कार्यकर्ता महरंग बलूच ने भारत से मदद की अपील की है।

गुमशुदा लोगों की संख्या और सरकार की चुप्पी

बलूचिस्तान से 1,000 से अधिक लोग गायब हैं, लेकिन पाकिस्तानी सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की चुप्पी और निष्क्रियता ने बलूच जनता को विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर कर दिया है।

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने सरकार की पोल खोली

इस मुद्दे पर पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने बलूचिस्तान के हालात पर लोगों की राय जानी। दिलशाद अली नामक एक व्यक्ति ने बताया कि पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान के साथ भेदभाव कर रही है। देश के अन्य हिस्सों में बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन बलूचिस्तान के लोगों को इससे वंचित रखा गया है।

महरंग बलूच की भारत से अपील

बलूच आंदोलन की प्रमुख नेता महरंग बलूच ने इस संकट को देखते हुए भारत से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा,”हम सिर्फ अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन पाकिस्तानी सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है। बलूचिस्तान के लोग लगातार अपहरण और गुमशुदगी की घटनाओं का सामना कर रहे हैं।”

पाकिस्तान सरकार का बयान

महरंग बलूच की अपील के बाद पाकिस्तानी सरकार ने बड़ा बयान दिया है। हालांकि, पाकिस्तान इस आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहा है और इसे विदेशी साजिश करार देने में जुटा है।

बलूचिस्तान में जनता के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर गहरा संकट बना हुआ है। महरंग बलूच जैसे कार्यकर्ता इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन पाकिस्तानी सरकार इसे गंभीरता से लेने के बजाय इसे राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें

बलूचिस्तान में 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं