बलूच आर्मी ने 12 जगह हमले किए
इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने अब तक 14 सैनिकों के मारे जाने की बात मानी है।
बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक BLA ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के तहत बलूचिस्तान में 12 अलग-अलग जगहों पर हमले किए।
BLA ने रविवार देर रात हमले शुरू किए और पाकिस्तानी सेना के कई कैंप, पुलिस चौकियों को निशाना बनाया। उन्होंने कई हाईवे पर नाकेबंदी भी कर दी।
आपरेशन हेरोफ का पहला कदम
BLA ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ को बलूचिस्तान पर कब्जा करने का पहला कदम बताया। बलूच ग्रुप ने इस ऑपरेशन को बूलचिस्तान की आजादी के लिए मील का पत्थर बताया है।
इसे भी पढ़ें


















