CJI बोले- AI का इस्तेमाल सावधानी से करना होगा

1 Min Read

सिंगपुर, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट और सिंगापुर के टॉप कोर्ट की दो दिन की कॉन्फ्रेंस चल रही है। इसमें शनिवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम रोज देखते हैं कि जिनके पास संसाधन हैं, वे न्याय का दुरुपयोग कर रहे हैं।

एक जज होने के नाते यह हमारा सबसे बड़ा चैलेंज है। मुझे लगता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों के बीच में एक गैप बना सकता है, लेकिन यह कुछ लोगों को नए मौके भी देगा।

इस कॉन्फ्रेंस का मकसद लीगल सिस्टम में टेक्नोलॉजी और कानूनी प्रणाली के बीच की कनेक्टिविटी को समझना है। साथ ही कॉन्फ्रेंस का फोकस भविष्य में AI के रोल पर भी होगा।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर में फिर हिंसा, दो की मौत

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं