इस्कॉन बांग्लादेश के चिन्मय प्रभु गिरफ्तार, देशद्रोह का केस [Chinmay Prabhu of ISKCON Bangladesh arrested, sedition case]

1 Min Read

रिहाई के लिए कई जिलों में प्रदर्शन

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश इस्कॉन से जुड़े धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन पर देशद्रोह और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का केस है। चिन्मय प्रभु की रिहाई के लिए ढाका समेत कई जिलों में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

क्यों देशद्रोह का केस हुआ था:

बांग्लादेश सनातन जागरण मंच ने 25 अक्टूबर को चटगांव में एक रैली की थी। इसे चिन्मय कृष्ण दास ने भी संबोध दिया। रैली के तुरंत बाद चिन्मय कृष्ण दास के खिलाफ राजद्रोह और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का केस हुआ। चिन्मय प्रभु ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के विरोध में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भी किया था।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश सरकार शेख हसीना की वापसी के लिए इंटरपोल से मदद मांगेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं