ताइवान की सीमा में फिर घुसे चीनी विमान, 23 एयरक्राफ्ट और 7 नौसैनिक जहाज के साथ बॉर्डर क्रॉस किया [Chinese aircraft again entered Taiwan’s border, crossed the border with 23 aircraft and 7 naval ships]

1 Min Read

ताइवानी सेना ने मिसाइल तैनात किए

ताइपे, एजेंसियां। चीनी सेना लगातार ताइवान की सीमा में घुस रही है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 23 चीनी एयरक्राफ्ट और 7 नौसैनिक जहाजों ने उनका बॉर्डर क्रॉस किया।

उन्होंने बताया कि 23 में से 19 एयरक्राफ्ट उनकी उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) तक पहुंच गए थे।

चीनी सेना की हर हरकत पर नजर

इसके बाद ताइवान ने चीनी सेना पर नजर रखने के लिए अपने विमान और नौसैनिक जहाज तैनात कर दिए हैं।

इनमें मिसाइल सिस्टम को भी एक्टिवेट रखा गया है। ताइवान की सेना ने बताया कि वे चीनी सेना की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं।

रविवार से ही हो रही घुसपैठ

ताइवानी सेना के मुताबिक रविवार को भी 15 चीनी सैन्य विमान और छह नौसैनिक जहाज उसकी सीमा के भीतर घुसकर निगरानी कर रहे थे।

ताइवानी सेना ने बताया कि उन्होंने इस महीने अब तक चीनी सैन्य विमानों को 324 बार और नौसेना जहाजों को 190 बार ट्रैक किया है।

इसे भी पढ़ें

ताइवान में 7.5 तीव्रता के भूकंप में 9 मरे, 730 से ज्यादा लोग घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं