चीन के राष्ट्रपति ने साइबर युद्ध के लिए सेना की नयी इकाई की स्थापना की

1 Min Read

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को जनवादी मुक्ति सेना (पीएलए) की एक नई शाखा सूचना सहायता बल की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि यह एक रणनीतिक शाखा और दुनिया की सबसे बड़ी सेना का एक प्रमुख स्तंभ होगा।

चिनफिंग सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के अध्यक्ष होने के अलावा चीनी सेना के समग्र उच्च कमान, केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के भी प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि सूचना सहायता बल (आईएसएफ) की स्थापना की जा रही है जो एक मजबूत सेना के निर्माण की समग्र आवश्यकता के आलोक में सीपीसी और सीएमसी द्वारा लिया गया एक बड़ा निर्णय है।

सूचना सहायता बल (आईएसएफ) को पीएलए के रणनीतिक समर्थन बल (एसएसएफ) का संशोधित संस्करण माना जा रहा है जिसे 2015 में अंतरिक्ष, साइबर, राजनीतिक और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध से निपटने के लिए स्थापित किया गया था।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका ने चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं