Victory Day: विक्ट्री डे पर चीन ने दिखाई सैन्य ताकत, जिनपिंग बोले- हम किसी की धमकियों से नहीं डरते

1 Min Read

Victory Day: पुतिन-किम समेत 25 देशों के नेता शामिल रहे

बीजिंग, एजेंसियां। चीन की राजधानी बीजिंग में बुधवार को दूसरे विश्व युद्ध में जापान की हार के 80 साल पूरे होने पर विक्ट्री डे परेड मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने थियानमेन चौक से भाषण दिया।
जिनपिंग ने कहा कि चीन किसी की धमकियों से नहीं डरता और हमेशा आगे बढ़ता रहता है। उन्होंने लोगों से इतिहास को याद रखने और जापान के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले सैनिकों को सम्मान देने की अपील की।
जिनपिंग के भाषण के बाद देश की सैन्य ताकत दिखाई गई। इसमें परमाणु क्षमता वाली लंबी दूरी की इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं।

ताकत का प्रदर्शनः

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक परेड में हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल्स, वाईजे-21 एंटी-शिप क्रूज मिसाइल और JL-3 पनडुब्बी से छोड़ी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल दिखाई गई। इसके अलावा DF-5C न्यूक्लियर इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का एडवांस वर्जन है। इस मौके पर पुतिन-किम समेत 25 देशों के नेता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें

ब्राजील में क्रिसमस के समय सड़क हादसा, 38 की मौत, कई घायल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं