साउथ चाइना सी में चीन-फिलीपींस के सैनिक भिड़े; फिलीपींस का दावा- लुटेरों की तरह चीन ने कुल्हाड़ी से हमला किया, राइफल लूटीं [Clash between China-Philippines troops in South China Sea]

1 Min Read

मनीला, एजेंसियां। फिलीपींस ने दावा किया है कि चीन ने 17 जून को साउथ चाइना सी में झड़प के दौरान कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला किया था।

फिलिपींस की सेना ने गुरुवार को इसका वीडियो भी जारी किया। इसमें चीनी कोस्ट गार्ड फिलीपींस के सैनिकों को हाथ में हथियार लेकर धमकाते दिख रहे हैं। इस बीच वे उनकी बोट पर वार भी करते हैं।

एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान फिलीपींस के सैन्य अधिकारियों ने बताया कि चीन के कोस्ट गार्ड अफसर गैरकानूनी तरह से उनकी रबर बोट पर चढ़ गए थे।

इस दौरान उन्होंने कई राइफल भी लूट लीं। चीन के अधिकारियों ने जहाज के बाहर की मोटर, नेविगेशन से जुड़े उपकरण को नष्ट कर दिया।

इसके अलावा उन्होंने फिलीपींस के सैनिकों के फोन भी छीन लिए।

रबर बोट को पंचर कर दिया

फिलीपींस की आर्म्ड फोर्स के कमांडर अल्फॉन्सो टोरेस ने बताया कि चीनी अफसरों ने नुकीले और धारदार हथियारों से उनकी रबर बोट को पंचर कर दिया। इस दौरान फिलीपींस नेवी के एक सदस्य का अंगूठा भी कट गया।

इसे भी पढ़ें

चीन में अधिकारी ने लिया रिश्वत, मिली मौत की सजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं