चीन ने शेनझोउ-18 प्रोग्राम लॉन्च किया

1 Min Read

बीजींग, एजेंसियां। चीन ने गोबी रेगिस्तान में स्थित जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से अपने स्पेसक्राफ्ट शेनझोउ-18 को लॉन्च किया। इसके जरिए तीन एस्ट्रोनॉट्स को तियांगोंग स्पेस स्टेशन (TSS) पर भेजा गया है।

जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्चिंग के दौरान शेनझोउ-18 स्पेसक्राफ्ट।

इन एस्ट्रोनॉट्स में गुआंगफू (43), ली कांग (34) और ली गुआंगसु (36) शामिल हैं।गुआंगफू 2021 के शेनझोउ-13 मिशन का हिस्सा रह चुके हैं।

ली कांग और ली गुआंगसु को पहली बार स्पेस में भेजा गया। यह तीन सदस्यीय दल लगभग 6 महीने अंतरिक्ष में बिताएगा। शेनझोउ-18 टीम शेनझोउ-17 टीम को रिप्लेस करेगी।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका रूस के खिलाफ यूक्रेन को हथियार देगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं