बीजिंग, एजेंसियां। चीन ने हाल ही में एक अत्याधुनिक “डीप-सी केबल कटर” विकसित किया है, जो समुद्र के नीचे बिछे हुए संचार और पावर के केबल्स को काटने की क्षमता रखता है। यह उपकरण समुद्र की गहराई में स्थित स्टील-रेनफोर्ड केबल्स को भी आसानी से काट सकता है, जो वैश्विक इंटरनेट और डेटा ट्रांसमिशन के लिए महत्वपूर्ण हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस उपकरण की उपस्थिति से वैश्विक इंटरनेट और डाटा सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
किसने किया विकसित
यह डिवाइस चीन के शिप साइंटिफिक रिसर्च सेंटर (CSSRC) और स्टेट लेबोरेटरी ऑफ डीप-सी मैनड व्हीकल्स द्वारा विकसित किया गया है। इस उपकरण में डायमंड-कोटेड ग्राइंडिंग व्हील है, जो स्टील के केबल्स को काटने के लिए पर्याप्त ताकत उत्पन्न करता है और यह 4000 मीटर तक गहरे समुद्र में काम करने में सक्षम है।
यह उपकरण विशेष रूप से चीन के सबमर्सिबल्स के साथ काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, लेकिन इसका उपयोग रणनीतिक उद्देश्य के लिए भी किया जा सकता है, जैसे कि युद्ध के समय समुद्र के नीचे बिछे संचार केबल्स को काटकर पूरी दुनिया का इंटरनेट कनेक्शन ठप करना। विशेष रूप से ताइवान, गुआम, और अन्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
चीन की इस नई तकनीक ने पश्चिमी देशों और यूरोपीय देशों में चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि इसका उपयोग वैश्विक वित्तीय बाजारों और संचार तंत्र को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
इसे भी पढ़ें
चीन में नए कोरोना वायरस की पहचान: चमगादड़ों से इंसानों तक फैलने का खतरा, क्या फिर से होगा लॉकडाउन?








