China: नाव और जहाज की टक्कर, 6 शव बरामद, 2 की तलाश

1 Min Read

सान्या,एजेंसियां: चीन के हैनान प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर एक मछली पकड़ने वाली नाव और एक वाणिज्यिक जहाज के बीच टक्कर के एक सप्ताह बाद समुद्र से 6 शव बरामद किए गए,जबकि अभी भी 2 लोग लापता हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रांतीय समुद्री खोज और बचाव केंद्र ने बुधवार को बताया कि मछली पकड़ने वाली नाव 3 अप्रैल को सुबह सान्या बंदरगाह से लगभग 60 समुद्री मील पश्चिम में पनामा के कंटेनर जहाज से टकरा गई। जिससे नाव डूब गई और उसमें सवार 8 लोग लापता हो गए।

पानी के भीतर रोबोट और दूर से संचालित सबमर्सिबल जैसी तकनीकों की जरिए डूबी हुई नाव का पता 06 अप्रैल को लगाया गया एवं मंगलवार की सुबह, पेशेवर गोताखोरों के साथ खोज और बचाव अभियान चलाया गया,जिसमें नाव के केबिन में 6 लोगों की खोज की गई।

रात करीब 8:10 बजे शवों को पानी से बाहर निकाला गया और फिर एक बचाव जहाज के माध्यम से वापस सान्या पहुंचाया गया। बाकी दो लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें

चंद्रयान-3 टीम को अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए 2024 जॉन एल ‘जैक’ स्विगर्ट जूनियर पुरस्कार मिला

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं