Cancer: कैंसर से हार गए डेविन हरजेस, 41 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा [Devin Harjes lost to cancer, said goodbye to the world at the age of 41]

2 Min Read

Cancer:

वाशिंगटन , एजेंसियां। हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘बोर्डवॉक एम्पायर’, ‘गॉथम’, ‘मैनिफेस्ट’ और ‘डेयरडेविल‘ जैसी लोकप्रिय सीरीज में अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाले अमेरिकी अभिनेता डेविन हरजेस का 41 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हो गया है। उन्होंने 27 मई 2025 को न्यूयॉर्क सिटी के माउंट सिनाई वेस्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोक संदेश में की गई है।

Cancer: डेविन का फिल्मी करियर

टेक्सास के लब्बॉक में जन्मे डेविन का करियर थिएटर से शुरू हुआ था। वे पहले जानवरों के प्रति प्रेम के कारण पशु सेवा से जुड़ना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने अभिनय को करियर चुना। न्यूयॉर्क आने के बाद उन्होंने स्टूडेंट फिल्मों और ऑफ-ब्रॉडवे नाटकों में काम करते हुए अपनी पहचान बनाई।

डेविन ने ‘बोर्डवॉक एम्पायर’ में बॉक्सिंग लीजेंड जैक डेम्पसी का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा, ‘मैनिफेस्ट’ में पीट बेलर, ‘डेयरडेविल’ में एक नर्स और ‘गॉथम’ में बैंक गार्ड के रूप में भी वे नजर आए। उन्होंने ‘ब्लू ब्लड्स’, ‘ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक’, ‘एलीमेंटरी’ और ‘एफबीआई’ जैसे शोज़ में भी काम किया। इंडी सिनेमा में फिल्म The Forest Is Red के लिए उन्हें इटली के टोलेन्टिनो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड भी मिला।

Cancer: उनके निधन से हॉलीवुड में शोक

डेविन मार्शल आर्ट्स और फिटनेस के शौकीन थे। उनके निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर है। वे अपने पीछे माता-पिता रैंडी और रोजेन हरजेस और बहन ट्रिच हरजेस को छोड़ गए हैं। फैंस और सह-कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

Mukul Dev: मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं