इंडिया-कनाडा मीटिंग की जानकारी लीक करने की बात मानी
ओटावा, एजेंसियां। ट्रूडो सरकार के एक मंत्री ने कहा कि कनाडा में सिख अलगाववादियों पर एक्शन का आदेश अमित शाह ने दिया था।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के विदेश उप-मंत्री डेविड मॉरिसन ने एक संसदीय पैनल में यह बयान दिया।
मॉरिसन ने संसदीय पैनल में कहा कि उन्होंने अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को बताया था कि इस मामले में भारत के गृह मंत्री शामिल हैं।
मॉरिसन ने कहा कि अमेरिकी अखबार को भारत-कनाडा मीटिंग से जुड़ी जानकारी उन्होंने ही दी थी। हालांकि, इस दौरान मॉरिसन यह नहीं बता पाए कि उन्हें अमित शाह को लेकर ये जानकारी कैसे मिली। यह पहली बार है, जब कनाडाई अधिकारी ने खुलकर भारत सरकार के किसी मंत्री का नाम लिया है।

इससे पहले टूडो भी लगा चुके हैं भारत पर आरोपः
इससे पहले 16 अक्टूबर को जस्टिन ट्रूडो ने एक आयोग के सामने कहा था कि पिछले साल सितंबर 2023 में जब उन्होंने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स के शामिल होने का आरोप लगाया था, तब उनके पास केवल खुफिया जानकारी थी। कोई ठोस सबूत नहीं था।
इसे भी पढ़ें
कनाडा में भारत के पूर्व हाईकमिश्नर बोले- ट्रूडो खालिस्तान समर्थक








