अमेरिका के न्यूयॉर्क की सड़कों पर दरिंदगी

2 Min Read

न्यूयार्क, एजेंसियां। अमेरिका के न्यूयॉर्क में सड़क पर दरींदगी हुई है। बीच सड़क पर एक महिला के गले में बेल्ट बांध कर एक युवक ने घसीटा।

युवक महिला को तब तक घसीटता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। महिला के बेहोश हो जाने पर युवक ने उसके साथ रेप किया।

न्यूयॉर्क सिटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला का इलाज चल रहा है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की स्पेशल विक्टिम यूनिट मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार दोनों एक दूसरे को जानते थे। युवक को महिला के बारे में सारी जानकारी थी कि वह कब कहां जाती है।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, वीडियो में एक नकाबपोश ब्रोंक्स की सड़क पर महिला को बेल्ट से गला घोंटकर बेहोश करता दिख रहा है।

उसे जमीन पर घसीटकर 2 कारों के बीच में ले जाकर रेप करता है। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। युवक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस के अनुसार एक बदमाश ने 45 वर्षीय महिला का पीछा किया, जो ईस्ट 152वीं स्ट्रीट और थर्ड एवेन्यू के फुटपाथ पर चल रही थी।

पुलिस ने बताया कि अपराधी ने सफेद कपड़े से अपना चेहरा ढंक रखा था। वीडियो फुटेज में भी आरोपी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

आरोपी ने सफेद पैंट और काली फुल टीशर्ट पहनी हुई है। सिर पर बाल भी कम हैं। हालांकि चेहरा न दिखने के कारण पहचान करने में परेशानी हो रही है।

इसे भी पढ़ें

आज शाम थम जाएगा चौथे चरण के चुनाव प्रचार का शोर

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं