लंदन : ब्रिटेन के शाही इतिहास में 70 साल में पहली बार ब्रिटिश पासपोर्ट ‘‘हिज मैजेस्टी’’ शीर्षक के साथ जारी किया जाएगा और महाराज चार्ल्स तृतीय के नाम से ये पासपोर्ट इसी सप्ताह से जारी किए जाएंगे।
ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रावरमैन ने मंगलवार शाम को पासपोर्ट के नए डिजाइन का अनावरण किया जिसमें पिछले साल सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद पासपोर्ट पर ‘‘हर मैजेस्टी’’ की जगह बदलाव किया गया था।
प्रथा के अनुसार 74 वर्षीय महाराजा के पास कोई पासपोर्ट नहीं है क्योंकि यह दस्तावेज उनके नाम पर जारी होता है।

















