Britain and France: ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस पर युद्धविराम वार्ता में देरी का लगाया आरोप [Britain and France: Britain and France accused Russia of delaying ceasefire talks]

1 Min Read

Britain and France:

नई दिल्ली, एजेंसियां। ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस पर युद्धविराम में देरी करने का आरोप लगाया है। दोनों देशों का कहना है कि रूस ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

फ्रांस के विदेश मंत्री ने बताया कि यूक्रेन तीन हफ्ते पहले युद्धविराम की शर्तों पर सहमत हो चुका था, लेकिन रूस ने अब तक अपनी सहमति नहीं दी। इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन की मदद कर रहे ब्रिटेन और फ्रांस ने इस मामले में रूस के कदमों को आलोचना की है।

Britain and France: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने मांगी माफी

वहीं, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पद से हटाए गए यून सुक योल ने देश की जनता से माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। यह माफी राष्ट्रपति के पद से उनकी बर्खास्तगी के बाद आई है, जिसे दक्षिण कोरिया की संवैधानिक अदालत ने मंजूरी दी थी।

इसे भी पढ़ें

यूएनएससी में भारत की स्थायी सदस्यता को ब्रिटेन का समर्थन

Share This Article
Exit mobile version