यमन में डूबी नाव, 49 मरे [Boat sinks in Yemen, 49 dead]

1 Min Read

शरणार्थियों से भरी थी नाव

साना, एजेंसियां। यमन में अदन तट के पास शरणार्थियों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें सवार 49 लोगों की मौत हो गई और 140 से ज्यादा लोग लापता हो गए।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नाव में 260 लोग सवार थे, इनमें से सबसे ज्यादा लोग इथियोपिया और सोमालिया के थे।

इस्ट अफ्रीका से यमन जा रहे थे शरणार्थी

शरणार्थी ईस्ट अफ्रीका से यमन जा रहे थे। ये लोग ईस्ट अफ्रीका के सोमालिया से स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 3 बजे निकले थे, जो यमन से लगभग 600 किलोमीटर दूर है।

71 लोग बचाये गये

संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसमें 71 लोगों को बचा लिया गया। इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर है।

IOM ने 31 महिलाओं समेत 6 बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। IOM के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल युद्ध-स्तर पर बचाव कार्य जारी है।

इसे भी पढ़ें

भारत आ रहे जहाज पर हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल अटैक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं