पुतिन के काफिले की कार में ब्लास्ट, खुफिया एजेंसी FSB के हेडक्वार्टर के पास की घटना [Blast in Putin’s convoy car, incident near the headquarters of intelligence agency FSB]

1 Min Read

मास्को, एजेंसियां। मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की लिमोजिन में ब्लास्ट हुआ। धमाका खुफिया एजेंसी FSB के हेडक्वॉर्टर के बाहर हुआ। हालांकि, जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त ये कार पुतिन के काफिले में नहीं थी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या की साजिश थी या सिर्फ एक हादसा।

पुतिन अक्सर इस कार का इस्तेमाल करते हैः

राष्ट्रपति पुतिन अक्सर इस लिमोजिन का इस्तेमाल करते रहते हैं। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को भी पिछले साल एक लग्जरी लिमोजिन गिफ्ट की थी। 3.4 करोड़ रुपए कीमत वाली इस कार को रूस में बनाया जाता है। सड़क पर पुतिन एक हथियारों से लैस काफिले के साथ चलते हैं। इनमें एके-47, एंटी टैंक-ग्रेनेड लॉन्चर और पोर्टेबल एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल्स शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 16 मई को चीन दौरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं