टोक्यो : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को टोक्यो में बिहार फाउंडेशन के जापान चैप्टर की ओर से प्रवासी बिहारियों के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रवासी बिहारी, प्रदेश की महान सभ्यता और समृद्ध संस्कृति का अभिन्न अंग है। बिहारी लोग परिश्रमी, ईमानदार और जिम्मेदार है। अगर बिहारी डायस्पोरा और संसाधनों को प्लांड तरीके से एक विज़न के तहत चैनलाइज्ड किया जाए तो बिहार कुशल जनसंसाधन के केंद्र के रूप में उभर सकता है।
उन्होंने कहा कि तकनीक और युवा बिहारियों की आकांक्षाएं बिहार में नए अवसरों का सृजन कर रही है। हमें ऊर्जावान प्रवासी बिहारियों से बहुत आशाएं हैं जो बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में अपनी विशेषज्ञता और अनुभवों का उपयोग करेंगे। बिहारियों की कल्पना और रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए हमारी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं, विकासशील कार्यक्रम और नीतियाँ लाँच की है।
फ़िल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई फिल्म नीति, खेलों एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लायी गयी है। बिहार में टूरिज़्म को विश्वपटल पर लाने के लिए बहुत जल्दी नई Tourism Policy तथा बिहार में IT सेक्टर को बढ़ाने के लिए नयी Information & Technology Policy भी लेकर आ रहे है। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
बिहार देश का सबसे युवा प्रदेश है इसलिए युवाओं के सुनहरे वर्तमान और भविष्य के लिए हमारी सरकार द्वारा लाखों की संख्या में नौकरियाँ प्रदान की जा रही है, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था तथा बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ-साथ वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा रहा है।
बिहार और बिहारियों में Talent की कोई कमी नहीं है। हमें बस उस Talent को Tap कर, नई Technology, Training, Team Work और Coordinated efforts के साथ एक नया और विकसित बिहार बनाना है। तेजस्वी ने कहा कि बिहारी होना अपने आप में एक ऐसा सुखद अहसास और अनुभूति है जो हम सभी को पवित्र धागे की तरह एकजुटता के पवित्र रिश्ते में बांधता है। यह हमारा एक दूसरे के साथ स्थायी कनेक्ट है। बिहार फाउंडेशन का कार्य सराहनीय है। बिहार फाउंडेशन का जापान चैप्टर अच्छा कार्य कर रहा है।








