गाजा अटैक के बाद इजराइल में सबसे बड़ा प्रदर्शन, बंधकों की रिहाई के लिए सड़कों पर 5 लाख लोग [Biggest demonstration in Israel after Gaza attack, 5 lakh people on the streets for the release of hostages]

1 Min Read

नेतन्याहू से नाराज हुए रक्षा मंत्री

तेल अवीव, एजेंसियां। गाजा पट्टी में छह बंधकों के शव बरामद होने के बाद इजराइल में गुस्सा भड़क गया है। रविवार रात अलग-अलग शहरों में करीब 5 लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी तेल अवीव में 3 लाख से ज्यादा और दूसरे शहरों में 2 लाख से ज्यादा लोग जुटे।

7 लाख लोगों के जुटने का दावा

हॉस्टेज एंड मिसिंग फैमिली फोरम ने CNN से 7 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा किया। प्रदर्शनकारियों ने मारे गए छह बंधकों के शवों के प्रतीक के तौर पर 6 ताबूत रखे थे।

इजराइल में 7 अक्टूबर के हमलों के बाद यह सबसे बड़ा प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर के बाहर भी विरोध जताया गया।

इसे भी पढ़ें

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष से अत्यंत चिंतित हैं: भारत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं