Vladimir Putin: ट्रंप और पुतिन की वार्ता से पहले जेलेंस्की ने दिया बड़ा बयान, बताया चाहता क्या है रूस

3 Min Read
FILE PHOTO: U.S. President Donald Trump and Russia's President Vladimir Putin talk during the family photo session at the APEC Summit in Danang, Vietnam November 11, 2017. REUTERS/Jorge Silva/File Photo - RC1287F1C9B0

Vladimir Putin:

जूनो, एजेंसियां। अलास्का में शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली महत्वपूर्ण शिखर वार्ता से पहले, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के इरादे को लेकर बड़ा बयान दिया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन, डोनेत्स्क क्षेत्र के उस 30 प्रतिशत हिस्से से भी पीछे हट जाए, जो फिलहाल यूक्रेन के नियंत्रण में है।

यूक्रेन नियंत्रण वाले क्षेत्रों से पीछे नहीं हटेगा

जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि यूक्रेन किसी भी परिस्थिति में अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों से पीछे नहीं हटेगा, क्योंकि ऐसा करना असंवैधानिक होगा और भविष्य में रूस को फिर से हमला करने का मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पुतिन की मांग है कि संघर्ष विराम समझौते के तहत, यूक्रेन के नियंत्रण वाले डोनेत्स्क के शेष 9,000 वर्ग किलोमीटर (3,500 वर्ग मील) क्षेत्र को रूस के हवाले कर दिया जाए। यह क्षेत्र दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा विवादित और युद्धग्रस्त है।

रूस के इरादे का खुलासा

जेलेंस्की ने यह भी कहा कि अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें बताया कि रूस वास्तव में क्या चाहता है। अगर यूक्रेन इस मांग पर सहमत होता है, तो रूस को डोनबास क्षेत्र का लगभग पूरा नियंत्रण मिल जाएगा। यह क्षेत्र यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, और पुतिन लंबे समय से इसे अपनी पकड़ में लेना चाहते हैं।

ट्रंप का बयान

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अलास्का में पुतिन से होने वाली वार्ता से पहले बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि वह मुलाकात के पहले दो मिनट में ही यह कर लेंगे कि क्या दोनों देशों के बीच कोई समझौता संभव है। उन्होंने व्हाइट हाउस में एक ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही और कहा कि व्यापार संबंधों में सामान्यीकरण की संभावना को लेकर वे आशावादी हैं।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ पॉलिसी से अमेरिका को 50 अरब डॉलर का मुनाफा, चीन की प्रतिक्रिया रही कमजोर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं