त्रिपुरा में बांग्लादेशियों को रहना-खाना नहीं मिलेगा [Bangladeshis will not get food and accommodation in Tripura]

1 Min Read

होटल और रेस्टोरेंट ने बायकॉट किया, कहा- बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने हद पार कर दी

अगरतला, एजेंसियां। त्रिपुरा के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने बांग्लादेशी यात्रियों को अपने यहां खाना और कमरा न देने का फैसला लिया है।

ऑल त्रिपुरा होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (ATHROA) ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के चलते इमरजेंसी मीटिंग में यह फैसला लिया।

बाग्लादेश में अत्याचार हो रहाः

ATHROA के जनरल सेक्रेटरी सैकत बंदोपाध्याय ने कहा- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। पहले भी ऐसी घटनाएं होती थी पर अब सीमा पार हो चुकी है। हम बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार की आलोचना करते हैं।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेशी घुसपैठ मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं