बांग्लादेशी PM हसीना का नौकर ₹284 करोड़ और हेलीकाप्टर का मालिक [Bangladeshi PM Hasina’s servant worth ₹284 crore and owner of helicopter]

3 Min Read

भ्रष्टाचार की जांच शुरू

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के नौकर के पास 284 करोड़ की संपत्ति है। उसके पास एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर है और कहीं आने-जाने के लिए वह इसी का इस्तेमाल करता है।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, इस नौकर का नाम जहांगीर आलम था। वह PM हसीना के घर पर मेहमानों को पानी देने का काम करता था।

जहांगीर ने हसीना के ऑफिस और घर में काम करने का जिक्र करते हुए कई लोगों से रिश्वत ली थी। वह लोगों से उनका काम करवाने का झांसा देकर पैसे वसूलता था।

मामले सामने आने के बाद PM हसीना ने तुंरत कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, जहांगीर पहले ही अमेरिका भाग चुका है।

भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आये

दरअसल, बांग्लादेश में पूर्व आर्मी चीफ, पुलिस अधिकारी, टैक्स अधिकारी और कई सरकारी कर्मचारियों के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले सामने आए हैं। इसी लिस्ट में प्रधानमंत्री के नौकर का भी नाम है।

‘आम बांग्लादेशी का इतना कमाने में लगेंगे 13 हजार साल’

PM हसीना ने कहा, “मेरे घर पर काम करने वाला एक व्यक्ति आज करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। उसने इतने पैसे कहां से कमा लिए? एक आम बांग्लादेशी को इतनी संपत्ति इकट्ठा करने में 13 हजार साल लग सकते हैं। सरकार इन मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है।”

दरअसल वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, 17 करोड़ की आबादी वाले बांग्लादेश में प्रति व्यक्ति आय 2.11 लाख रुपए है। वहीं शेख हसीना के नौकर के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात सामने आने के बाद से विपक्ष ने सरकार को घेर रही है।

बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रवक्ता वहीदुज्जमान ने कहा कि जब हसीना के नौकर के पास इतना पास है तो उसके मालिक के पास कितना होगा, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

इसके बाद भी नौकर को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया। उसे सिर्फ नौकरी से निकाला गया।

इसे भी पढ़ें

मोदी के शपथ ग्रहण में 7 विदेशी मेहमान करेंगे शिरकत, शेख हसीना पहुंची 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं