बांग्लादेश हिंसा: मशहूर अभिनेता और उसके पिता को भीड़ ने उतारा मौत के घाट [Bangladesh violence: Famous actor and his father killed by mob]

1 Min Read

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर पिछले कई दिनों से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है।

यहां अभिनेता शांतो खान और उसके पिता की भीड़ ने पीट पीटकर की हत्या कर दी। अभिनेता शान्तो खान के पिता सलीम खान चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष थे।

शांतो खान और उनके पिता सलीम बीते सोमवार दोपहर अपने घर से जाते समय फरक्काबाद बाजार में उपद्रव में शामिल हुए थे।

इसके बाद ही उनका सामना अचानक एक और भीड़ से हुआ। हालांकि उस समय उन्होंने अपने हथियारों से गोली चलाकर खुद को बचा लिया था, लेकिन बाद में हमलावरों ने शांतो खान और सलीम खान पर जोरदार हमला कर उनकी हत्या कर दी।

इस घटना के बाद से बांग्ला फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों में काफी डर का माहौल है।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला, मो. यूनुस अंतरिम सरकार के मुखिया बने

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं