Bangladesh Elections LIVE: रिजल्ट से पहले BNP प्रमुख की चेतावनी, ‘फ्री एंड फेयर’ हुआ तो स्वीकारेंगे परिणाम

1 Min Read

Bangladesh Elections LIVE:

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को समाप्त हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार, जिन मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्ति समय तक मतदाता कतार में मौजूद थे, वहां सभी के वोट डालने तक प्रक्रिया जारी रही। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चुनाव में लगभग 47.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव से पहले और मतदान के दौरान देश के कई हिस्सों में राजनीतिक तनाव भी देखने को मिला। एक जगह हुई झड़प में जमात-ए-इस्लामी के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि अंतरिम सरकार से जुड़े अधिकारियों ने अधिकांश क्षेत्रों में मतदान को शांतिपूर्ण बताया।

अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार कौन है?

बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार तारिक रहमान ने चुनाव परिणामों को लेकर चेतावनी भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव के नतीजे “फ्री एंड फेयर” होंगे तो उनकी पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी।दूसरी ओर, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग ने चुनाव प्रक्रिया को “दिखावटी” और “नकली” करार दिया है। राजनीतिक अस्थिरता और 2024 के तख्तापलट के बाद हो रहा यह चुनाव बांग्लादेश की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Share This Article