Air Force plane crashes: बांग्लादेश एयरफोर्स का विमान ढाका में स्कूल पर गिरा, पायलट समेत 19 की मौत, 164 घायल हादसे के वक्त क्लास चल रही थी

1 Min Read

Air Force plane crashes:

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश की वायुसेना का ट्रेनर विमान सोमवार को ढाका के स्कूल पर गिर गया। AP की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में अब तक पायलट समेत 19 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 164 से ज्यादा लोग घायल हैं। 60 से ज्यादा घायलों को बर्न इंस्टीट्यूट रेफर कर दिया गया है। मामूली रूप से घायल कई लोगों का उत्तरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

हाथ ठेले पर कई लोग पहुंचाये गये अस्पतालः

घायलों को हाथ ठेले पर अस्पताल ले जाने का एक वीडियो भी सामने आया है। कई घायल बच्चों को हेलिकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।

बांग्लादेश में एक दिन का राजकीय शोकः

सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। हादसे के समय स्कूल में क्लासेस चल रही थीं और सैकड़ों छात्र वहां मौजूद थे।

चीन में बना था विमानः

बांग्लादेशी सेना ने वायुसेना का F-7 BGI विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है। यह विमान चीन में बना था।

इसे भी पढ़ें

Government Job: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं