प्याज के निर्यात से हटा बैन

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट से बैन हटा दिया है। हालांकि, इसके लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर यानी करीब 45,800 रुपए प्रति मीट्रिक टन तय कर किया गया है।

यानी जो प्याज एक्सपोर्ट की जाएगी उसकी कीमत कम से कम 45,800 रुपए प्रति मीट्रिक टन होना जरूरी है।

यह आदेश आज से ही लागू हो गया है और अगले आदेश तक मान्य रहेगा। इसके अलावा सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40% निर्यात शुल्क लगाने का भी फैसला लिया है।

पिछले साल दिसंबर में जब प्याज की कीमत 70 से 80 रुपए पहुंच गई थी तब सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था।

इसे भी पढ़ें

जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं