BLA attack Pakistan:
क्वेटा/बलूचिस्तान,एजेंसियां। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शुक्रवार को एक साथ 10 शहरों में बड़ी साजिश रचकर पाकिस्तानी सेना और ISI के ठिकानों पर हमले किए। इस अभियान को BLA ने “ऑपरेशन हेरोफ 2.0” नाम दिया है। हमलों का लक्ष्य क्वेटा, नोशकी, माष्टुंग, दलबदिन, कलाट, खारन, ग्वादर, पसनी, टंप और बुलेडा के सेना और खुफिया ठिकाने रहे।
BLA के मुताबिक
BLA के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान मजीद ब्रिगेड, फतह स्क्वाड, ZIRAB और STOS यूनिट ने प्रमुख फिदायीन हमले किए। क्वेटा, ग्वादर और नोशकी पर किए गए हमलों में सेना और पुलिस की इमारतों में घुसपैठ की गई, कई हाईवे और सड़क मार्गों पर नियंत्रण किया गया। इस हमले में BLA ने दावा किया कि कम से कम 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 3 BLA लड़ाके भी शहीद हुए। अकेले क्वेटा में 7 पुलिसकर्मी मारे गए।
BLA ने नोशकी के डिप्टी कमिश्नर बंधक बना लिया
BLA ने नोशकी के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद हुसैन को भी बंधक बना लिया और उनकी वीडियो जारी की, जिसमें उन्होंने बलूच लड़ाकों के कब्जे में होने की बात स्वीकार की। क्वेटा में BLA ने एक बैंक को लूटने के बाद धमाका किया और सड़कों पर खुलेआम हथियारों के साथ प्रदर्शन किया।पाकिस्तानी सेना ने अभी तक इस हमले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक सेना और BLA के बीच गोलीबारी जारी है। इस बड़े पैमाने पर हमले ने बलूचिस्तान में सुरक्षा स्थिति को गंभीर रूप से बिगाड़ दिया है और पूरे प्रांत में तनाव बढ़ा दिया है।
BLA के इस ऑपरेशन ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बढ़ा दी है, जबकि स्थानीय नागरिक डर और दहशत में हैं। यह हमला बलूचिस्तान में लंबे समय से जारी विद्रोह और संघर्ष की एक और तीव्र कड़ी साबित हुआ है।











