Ballistic missile: रूस का यूक्रेनी शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, 21 लोगों की मौत, सड़क पर शव बिखरे [Russia attacks Ukrainian city with ballistic missile, 21 people killed, bodies scattered on the road]

1 Min Read

Ballistic missile :

कीव, एजेंसियां। रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले का वीडियो एक्स पर शेयर किया। इस वीडियो में मारे गए लोगों के शव सड़क पर बिखरे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स दूसरे घायल शख्स को उठाकर ले जाता हुआ भी दिखाई दिया।

Ballistic missile : भारतीय दवा गोदाम पर भी हमला हो चुका:

इससे पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि रूस ने भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी के गोदाम में भी हमला किया था। जिससे बुजुर्गों और बच्चों के लिए जरूरी दवाइयों का स्टॉक जलकर खाक हो गया।

इसे भी पढ़ें

यूक्रेन जंग पर ट्रम्प की जेलेंस्की से 1 घंटे बातचीत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं