Bageshwar Dham Maharaj: सनातन की गूंज युगांडा तक: बागेश्वर धाम महाराज को युगांडा पीएम ने किया सम्मानित, मठ बनाने का दिया आमंत्रण

2 Min Read

Bageshwar Dham Maharaj:

कम्पाला, एजेंसियां। बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध कथा व्यास पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर महाराज के नाम से जाना जाता है, ने युगांडा में सनातन धर्म का परचम लहरा कर भारत का मान बढ़ाया है। हाल ही में युगांडा के प्रधानमंत्री श्रीमती रोबिना नब्बान्जा से हुई गरिमामय मुलाकात में प्रधानमंत्री ने उनके मानवता और सामाजिक सेवा के कार्यों की प्रशंसा की।

बागेश्वर महाराज

बागेश्वर महाराज ने गरीब बेटियों के लिए आयोजित विवाह समारोह, प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा, और जरूरतमंदों के लिए कैंसर अस्पताल बनाने जैसे कार्यों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी, जिसे उन्होंने सराहा। उन्होंने बागेश्वर महाराज को युगांडा में मठ स्थापित करने का आमंत्रण भी दिया।

महाराज ने बताया

महाराज ने बताया कि उनके ये कार्य भारतीय शास्त्रों और सनातन संस्कृति से प्रेरित हैं, जिसमें नर को नारायण मानकर सेवा का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सनातन जीवनशैली विश्व शांति का सर्वोत्तम मार्ग है, और एक सनातनी संपूर्ण विश्व को अपना परिवार मानकर उसके कल्याण की कामना करता है।

युगांडा के उद्योगपति डॉ. सुधीर रूपरेला

इस अवसर पर युगांडा के उद्योगपति डॉ. सुधीर रूपरेला, भारतीय समुदाय के अध्यक्ष परेश मेहता, पूर्व सांसद संजय तन्ना, तथा राजस्थानी एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने बागेश्वर महाराज से युगांडा की उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा और मठ स्थापना हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।यह मुलाकात भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के वैश्विक प्रसार में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें

Pandit Dheerendra Shastri : अनंत अंबानी की पदयात्रा में शामिल हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री, युवाओं को दी भक्ति की प्रेरणा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं