Attack in Gaza: गाज़ा में सहायता केंद्र पर हमला, इस्राइली गोलीबारी में 1 की मौत, 48 घायल [Attack on aid center in Gaza, 1 killed, 48 injured in Israeli firing]

2 Min Read

Attack in Gaza:

गाजा, एजेंसियां। गाजा में लगातार बिगड़ते मानवीय हालात के बीच मंगलवार को राफा के पास एक सहायता केंद्र पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जब लोगों को पता चला कि यह केंद्र इस्राइल और अमेरिका समर्थित संगठन द्वारा संचालित है, तो नाराज भीड़ ने तारबंदी तोड़ दी। इसके बाद कथित तौर पर इस्राइली टैंकों और हेलीकॉप्टरों से हमला हुआ।

Attack in Gaza: स्राइली गोलीबारी से 47 लोग घायल

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के प्रमुख अजीत संघे के अनुसार, इस घटना में इस्राइली गोलीबारी से 47 लोग घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर है, और एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने इसे चिंता का विषय बताया और चेतावनी दी कि इस्राइल द्वारा मानवीय सहायता को हथियार की तरह इस्तेमाल करने से तनाव और हिंसा बढ़ सकती है।

Attack in Gaza: केंद्र गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन

यह सहायता केंद्र गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन द्वारा एक दिन पहले ही खोला गया था, जिसे इस्राइल ने स्थापित किया है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों ने इस नई व्यवस्था को नाकाफी बताया है। इनका कहना है कि यह गाज़ा के 23 लाख लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकता और यह सिर्फ जनसंख्या नियंत्रण की नीति है।

इसे भी पढ़ें

इजरायली हवाई हमले में 16 फिलिस्तीनी मारे गए, 30 से ज्यादा घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं