बांग्लादेश में हिन्दू मंदिर पर जुल्म का कहर

1 Min Read

ढ़ाका,एजेंसियां: बांग्लादेश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर जुल्म का मामला सामने आया है। जिसमें में एक हिन्दू मंदिर को निशाना बनाया गया।

बांग्लादेश के शहर मागुरा में हिन्दू मंदिर में तोड़-फोड़ की गई। मंदिर को जला दिया गया। जिसके बाद लोगों में दशहत फैल गई।

मंदिर के साथ-साथ हिन्दूओं के कुछ घरों में भी आग लगा दी गई, जिसके बाद मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना के बाद बांग्लादेश में रह रहे हिन्दू डरे हुए हैं।

दरअसल, ऐसे में बांग्लादेश में हिन्दूओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। मंदिर को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया। मंदिर में तोड़-फोड़ मचा कर आग लगा दी गई।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि साल 2021 में भी बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हमला किया गया था। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी।

गुस्साई भीड़ ने दुर्गा पूजा के मौके पर हिन्दू मंदिर पर 15 अक्टूबर 2021 को हमला किया था। 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे और 4 की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें

सिमरिया धाम में गंगा नदी में डूबने से 5 युवक की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं