पहली बार चांद तक पहुंचने वाले एस्ट्रोनॉट की प्लेन क्रैश में मौत [Astronaut who reached the moon for the first time dies in plane crash]

1 Min Read

90 की उम्र में अकेले भरी थी उड़ान

पेंटागन, एजेंसियां। अमेरिका में अपोलो 8 मिशन के एस्ट्रोनॉट बिल ऐन्डर्स की शुक्रवार देर रात एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई।

90 साल के ऐन्डर्स इंसानों को लेकर चांद की कक्षा में जाने वाले पहले मिशन अपोलो 8 का हिस्सा थे।

BBC न्यूज के मुताबिक, शुक्रवार को बिल वॉशिंगटन में अकेले एक छोटा प्लेन उड़ा रहे थे।

सिएटल में हुआ हादसा

यह प्लेन सिएटल के उत्तरी इलाके में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:40 बजे पानी में क्रैश हो गया।

इसके बाद सर्च टीम को प्लेन की क्रैश साइट पर एंडर्स का शव मिला। उनके बेटे ग्रेग ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

एफएए कर रहा मामले की जांच

अमेरिका का फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन प्लेन क्रैश की जांच कर रहा है।

अमेरिकी एयरफोर्स का हिस्सा रह चुके मेजर एन्डर्स 1968 में कर्नल फ्रैंक बोरमैन और कैप्टन जेम्स लोवेल के साथ अपोलो 8 मिशन के लिए रवाना हुए थे।

इसे भी पढ़ें

चांद के सबसे अंधेरे हिस्से में चीन की लैंडिंग, 23 दिन में सैंपल लेकर लौटेगा चांग’ई-6 लैंडर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं