जापान और फिलीपीन के प्रति अमेरिका की रक्षा प्रतिबद्धताएं सदैव ‘दृढ़’ रही हैं: राष्ट्रपति बाइडन

1 Min Read

वाशिंगटन, एजेंसियां : राष्ट्रपति जो बाइडन ने रणनीतिक रूप से अहम हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक नये त्रिपक्षीय भागीदारी की शुरुआत करते हुए कहा कि जापान और फिलीपीन की सुरक्षा के प्रति अमेरिका सदैव ‘दृढ़’ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने इन दोनों देशों के नेताओं के साथ नयी त्रिपक्षीय भागीदारी की शुरुआत की जिनका चीन के साथ अलग-अलग क्षेत्रीय विवाद है।

बाइडन की टिप्पणियां तब आईं जब उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की आधिकारिक यात्रा के एक दिन बाद फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर का व्हाइट हाउस में स्वागत करते हुए तीन देशों के बीच पहले त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

इसे भी पढ़ें

हमारे लिए संविधान ही सबकुछ, आंबेडकर खुद आ जाएं तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते: मोदी

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं