भारत-कनाडा विवाद में अमेरिका बोला- भारत सहयोग नहीं कर रहा [America said in India-Canada dispute – India is not cooperating]

1 Min Read

ट्रूडो का आरोप- निज्जर की हत्या में भारतीय अफसर शामिल

वॉशिंगटन, एजेंसियां। खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर मामले को लेकर भारत-कनाडा में विवाद के बीच अब अमेरिका का भी बयान आया है। अमेरिका ने भारत पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- भारत पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। हम चाहते हैं कि भारत सरकार कनाडा के साथ जांच में मदद करे। भारत ने अब तक ऐसा नहीं किया है।

इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को दावा किया था कि भारतीय सरकार के अधिकारी निज्जर की हत्या में शामिल थे।

पहले भी अमेरिका देता रहा है दखलः

ये पहली बार नहीं है जब भारत और कनाडा के बीच तनाव पर अमेरिका ने टिप्पणी की है।
पिछले साल सितंबर महीने में कनाडाई PM ट्रूडो ने संसद में भारत पर निज्जर की हत्या में शामिल होने के आरोप लगाए थे। तब भी अमेरिका ने भारत से जांच में सहयोग करने की बात कही थी।

इसे भी पढ़ें

कनाडाई संसद में आतंकी निज्जर के लिए मौन रखा गया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं