अमेरिका ने भारत की तारीफ की, कहा-भारत में जीवित है लोकतंत्र

1 Min Read

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिका ने भारत में हो रहे चुनाव की सराहना की है। व्हाइट हाउस ने कहा कि दुनिया में भारत से ज्यादा जीवंत लोकतंत्र कहीं और नहीं हैं।

भारतीयों की वोट देने और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की क्षमता तारीफ के काबिल है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि अमेरिका भारत में हो रहे चुनाव को करीब से देख रहा है। हम इस प्रक्रिया में लगातार सुधार की मांग करते हैं।

किर्बी ने कहा कि भारत में 96 करोड़ लोग वोटिंग प्रक्रिया का हिस्सा बन रहे हैं, जो 2,660 रजिस्टर्ड पार्टियों के कैंडिडेट को चुनने वाले हैं।

भारतीय हजारों उम्मीदवारों में से 545 संसद सदस्यों का चुनाव कर रहे हैं, जिसके लिए 10 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन हैं।

व्हाइट हाउस का ये बयान तब सामने आया है जब ग्लोबल मीडिया भारत में हो रहे चुनाव को लोकतंत्र के लिए खतरा बता रहा है।

चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

ओड़िशा में बेचा गया था रांची के मासूम शुभम को, सकुशल बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं