Baloch Liberation Army: अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी को आतंकी संगठन घोषित किया: कहा- इसने पाकिस्तान में कई हमलों की जिम्मेदारी ली

Anjali Kumari
2 Min Read

Baloch Liberation Army:

वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) घोषित किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार देर रात इसकी जानकारी दी।

मार्को रुबियो ने बयान में लिखा, BLA ने 2024 में कराची एयरपोर्ट के पास और ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। मार्च 2025 में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने की भी जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 31 नागरिक और सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया था।

आतंकवाद को रोकने का सही तरीकाः

रूबियो ने कहा-आज अमेरिकी विदेश विभाग की कार्रवाई ट्रम्प प्रशासन की आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आतंकवादी संगठन घोषित करना, आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में अहम भूमिका निभाता है। यह आतंकवादी गतिविधियों के लिए मिलने वाले समर्थन को रोकने का एक प्रभावी तरीका है।

पाक आर्मी चीफ अमेरिका दौरे परः

अमेरिका की ओर से यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर अमेरिका दौरे पर हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक मुनीर एक बार फिर से अमेरिका पहुंचे हैं। मुनीर की यह डेढ़ महीने में दूसरी अमेरिका यात्रा है।

बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा BLA…

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) एक संगठन है जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा है। इसकी स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई और इसे पहले भी कई देशों द्वारा आतंकी संगठन घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें

बलूच लिबरेशन आर्मी का दोहरा हमला, पाक सेना को भारी नुकसान


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं