आरोप- ये रूस को युद्ध का सामान दे रहीं
वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिका ने भारत की 19 कंपनियों समेत रूस, चीन, मलेशिया, थाईलैंड, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात जैसे एक दर्जन से ज्यादा देशों की 398 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
अमेरिका का आरोप है कि ये कंपनियां फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद से रूस को साजो-सामान उपलब्ध करवा रही हैं, जिनका इस्तेमाल रूस युद्ध में कर रहा है।
इनमें से ज्यादातर कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सप्लायर हैं। जबकि कुछ कंपनियां विमान के पुर्जे, मशीन टूल्स आदि भी सप्लाई करती हैं।
भारत ने अभी नहीं दी है कोई प्रतिक्रियाः
भारत सरकार ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अमेरिका ने एक बयान जारी कर कहा है कि विदेश, ट्रेजरी और वाणिज्य विभाग ने ये प्रतिबंध लगाए हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग ने रूसी रक्षा मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों और रक्षा कंपनियों पर भी राजनयिक प्रतिबंध लगाए हैं। उनके मुताबिक, इस प्रतिबंध का उद्देश्य तीसरे पक्ष के देशों को सजा देना है।
इसे भी पढ़ें
रूस ने यूक्रेन पर किया अब तक का सबसे घातक मिसाइल हमला, 41 की मौत, 180 घायल
