पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में फिलीपीन और उज्बेकिस्तान समेत पांच देशों के राजदूतों से परिचय पत्र ग्रहण किये। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी है।

जिन राजदूतों ने परिचय पत्र सौंपे हैं, वे फिलीपीन के राजदूत जोसेफल फ्रांसिस्को इग्नासियो, उज्बेकिस्तान के राजदूत सरदोर रुस्तमबेव, बेलारूस के राजदूत मिखाइल कास्को, केन्या के उच्चायुक्त पीटर मैना मुनयिरि और जॉर्जिया के राजदूत वाखटांग जोशविली हैं।

इसे भी पढ़ें

भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने पीलीभीत सीट से दाखिल किया नामांकन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं