अबू धाबी में हिंदू मंदिर के उद्घाटन का साक्षी बनकर धन्य हूं: अक्षय कुमार

1 Min Read

अबू धाबी : अभिनेता अक्षय कुमार अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होकर “धन्य” महसूस कर रहे हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंदिर की एक तस्वीर साझा की और लिखा ‘‘ अबू धाबी में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर धन्य हूं..’’

समारोह में अभिनेता विवेक ओबेरॉय, दिलीप जोशी, गायक शंकर महादेवन और फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर भी शामिल हुए।

मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें

नंदकिशोर यादव चुने गये बिहार विधानसभा के अध्यक्ष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं