अजीत विनायक गुप्ते जर्मनी में भारत के नए राजदूत [Ajit Vinayak Gupte is the new Ambassador of India in Germany.]

1 Min Read

बर्लिन, एजेंसियां। अजीत विनायक गुप्ते को जर्मनी में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी। अभी तक अजीत विनायक गुप्ते मिस्र (इजिप्ट) में भारत के राजदूत थे।

यह नियुक्ति जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की इसी महीने के अंत में होने वाली भारत यात्रा से पहले की गई है। जर्मनी को आधिकारिक तौर पर फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी कहा जाता है।

यूरोप का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देशः

यह मध्य यूरोप का एक देश है।
यह रूस के बाद यूरोप में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सबसे

अधिक आबादी वाला सदस्य राज्य है। जर्मनी की राजधानी और सबसे बड़ा शहर बर्लिन है और इसका वित्तीय केंद्र फ्रैंकफुर्ट है।

इसे भी पढ़ें

जर्मनी ने 28 अफगानियों को उनके देश वापस भेजा, मदद के लिए 1000 यूरो भी दिए 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं