Donald Trump: ट्रम्प का बड़ा कदम: फार्मा के बाद फर्नीचर आयात पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव

2 Min Read

Donald Trump:

वाशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फर्नीचर आयात पर टैरिफ लगाने का प्रस्ताव पेश किया है, जो उनकी व्यापक आर्थिक रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा है कि अगले 50 दिनों में जांच पूरी कर यह तय किया जाएगा कि अन्य देशों से अमेरिका में आने वाले फर्नीचर पर कितना शुल्क लगाया जाए। ट्रंप का मानना है कि यह कदम अमेरिकी फर्नीचर उद्योग को पुनर्जीवित करेगा और उत्पादन को देश के अंदर लाएगा, खासकर उन राज्यों जैसे नॉर्थ कैरोलाइना, साउथ कैरोलाइना और मिशिगन में जहां कभी फर्नीचर उद्योग का बड़ा केंद्र था, लेकिन अब अधिकांश कंपनियां सस्ते विदेशी श्रम के कारण उत्पादन विदेशों में कर रही हैं।

घोषणा के बाद शेयर बाजार में बदलाव:

इस घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में फर्नीचर कंपनियों के शेयरों में बदलाव देखने को मिला; विदेशी कंपनियों के शेयर गिरे जबकि घरेलू उत्पादक La-Z-Boy के शेयर बढ़े। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ट्रेड एक्सपेंशन एक्ट, 1962 की धारा 232 के तहत यह जांच कर रहा है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े उत्पादों पर टैरिफ लगाने की अनुमति देता है। पहले समय में अमेरिका का फर्नीचर उद्योग 12 लाख लोगों को रोजगार देता था, लेकिन 2023 तक यह संख्या घटकर 3.4 लाख रह गई है।

ट्रंप प्रशासन का मानना:

ट्रंप प्रशासन का मानना है कि नया टैरिफ उद्योग को मजबूत कर रोजगार लौटाएगा। यह प्रस्ताव भारत सहित उन देशों के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि भारत अमेरिका को बड़ी मात्रा में फर्नीचर निर्यात करता है। ट्रंप की यह रणनीति घरेलू उत्पादन बढ़ाने, विदेशी निर्भरता कम करने और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देती है, जिससे भारत समेत कई निर्यातकों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को 90 दिनों के लिए टैरिफ छूट दी, जिनपिंग को बताया “अच्छा दोस्त”


Share This Article
Exit mobile version