Nepal protests: नेपाल के बाद फ्रांस में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बजट कटौती के विरोध में 1 लाख लोग सड़क पर

1 Min Read

Nepal protests:

पेरिस, एजेंसियां। नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी सरकार के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। बजट में कटौती के खिलाफ और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे की मांग को लेकर 1 लाख से ज्यादा लोग बुधवार को सड़क पर आ गए।

Nepal protests: गृह मंत्री ब्रूनो रेतेयो ने बताया,

प्रदर्शनकारियों ने रेन शहर में एक बस को आग लगा दी। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक बिजली लाइन को नुकसान पहुंचने के बाद ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं।

गृह मंत्री ने प्रदर्शनकारियों पर विद्रोह का माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। फ्रांस बंद का आह्वान लेफ्ट पार्टियों ने किया है। इस प्रदर्शन को ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ नाम दिया गया।

Nepal protests: 80 हजार पुलिसकर्मी तैनातः

सरकार ने 80 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। अब तक 200 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

Nepal border: नेपाल बवाल में सरकारी इमारतें जलकर खाक, भारत ने नेपाल सीमा पर बढ़ाई चौकसी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं